Let’s travel together.

रेहटी-भैरुंदा में कांग्रेस की बड़ी सभा कल

0 221

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की वोटिंग में अब केवल 9 दिन का समय ही शेष रह गया है। जैसे-जैसे वोटिंग के दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे माहौल भी सरगर्म होता जा रहा है। इस सीट पर बीजेपी ने जहां पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस से दिग्गज नेता राजकुमार पटेल मैदान र्हैं। कुल मिलाकर अब तक इस सीट पर बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। कांग्रेस 17 में पहली बार बुदनी में बड़ी ही दमखम से मैदान में नजर आ रही है। यही कारण है कि कल बुदनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बड़ी सभा का आयोजन होने जा रहा है। रेहटी और भैरुंदा में होने जा रही इस सभा में कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित अनेक नेता शामिल होंगे। सभा को लेकर एक दिन पहले ही पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है।
बता दें बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 13 नवम्बर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 363 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिन पर मतदान होगा. बुधनी विधानसभा में कुल 2,76,397 मतदाता हैं, जिनमें 1,43,111 पुरुष मतदाता, 1,33,280 महिला मतदाता तथा 06 अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811