मेष राशि- कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर अपनी राय दे। अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। काफी समय से कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं तो प्रयास सफल होंगे। मां कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे जरूर पूरा करना होगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
वृषभ राशि- किसी समस्या से जूझ रहे थे तो वह भी काफी हद तक सुलझ जाएगी। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पिता की कोई बात बुरी लगेगी। पुरानी गलतियाँ सामने आ सकती हैं। पत्नी किसी बात से नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करनी होगी।
मिथुन राशि- अपने काम की योजना बनाने की जरूरत है. बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। सोच-समझकर किसी से पैसा उधार लेना चाहिए। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। संतान की उन्नति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल पर कोई पुरस्कार मिल सकता है। व्यवसाय में कोई बदलाव करते हैं तो यह अच्छा रहेगा।
कर्क राशि- अचानक धन प्राप्ति वाला दिन होगा। अगर कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो अच्छा रहेगा। खोया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो जाएगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। किसी समस्या से जूझ रहे थे तो वह भी काफी हद तक सुलझ जाएगी। पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
सिंह राशि- अपने बच्चों से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है। खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा।
कन्या राशि- योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। काम को कल पर टालने की कोशिश न करें।
तुला राशि- बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी में रुचि हो सकती है. प्रॉपर्टी में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कोई पुराना लेन-देन सामने आ सकता है।
वृश्चिक राशि- छोटी-छोटी लाभ योजनाओं पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यदि किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं तो लोगों के सामने अपनी बात अवश्य रखें। पिता की कोई बात बुरी लगेगी। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश करेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. शेयर बाज़ार में निवेश करना अच्छा रहेगा।
धनु राशि- भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। ल लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। यदि कोर्ट संबंधी कोई मामला लंबे समय से लंबित है तो वह फाइनल भी हो सकता है। किसी भी बात को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. संतान के लिए भी नई नौकरी के प्रयास शुभ रहेंगे।
मकर राशि- कोई डील काफी समय से अटकी हुई है तो वह फाइनल हो सकती है। बिजनेस में साझेदारी के बारे में सोच-विचार करने की जरूरत है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करना चाहिए। नई नौकरी में रुचि हो सकती है. कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं जिनसे बचने की जरूरत है।
कुंभ राशि- महत्वपूर्ण जानकारी किसी अजनबी से साझा न करे। पारिवारिक जीवन धोखा मिलने की संभावना रहती है, पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें। सेहत पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा ।
मीन राशि- परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं से भी राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है, कोई वादा किया है तो पूरा कर पाएंगे। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि काम आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे खुशी मिलेगी।