Let’s travel together.

घरेलू से व्यवसायिक बनाने वालों को कुछ एजेंसियां पहुचाकर दे रहीं घरेलू सिलेंडर

0 167

रायपुर।रायपुर से लगे धरसीवा इलाके में सांकरा सिलतरा में घरेलू सिलेंडर की कुछ ग्रामीण वितरक एजेंसियां पच्चीस तीस किलो मीटर की दूरी से आकर घरेलू से व्यवसायिक बनाने वालों को छुट्टी के दिन भी पहुंचाकर भरपूर मात्रा में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं इसका सीधा सीधा असर व्यवसायिक सिलेंडरों की एजेंसियों की पर पड़ रहा है

सूत्रों के अनुसार उरला बीरगांव सांकरा सिलतरा चरोदा आदि में कुछ लोग 19किलो ग्राम एवं 5किलो ग्राम के इंडेन एचपी एवं भारत के व्यवसायिक सिलेंडरों में घरेलू सिलेंडर से गैस रिफिल करते हैं और सरकारी रेट से कम में बेचते हैं साथ ही वह प्राइवेट 5किलो के अवैध सिलेंडरों में गैस भरकर ऊपर चूल्हा लगाकर भी बेचने का अवैध कारोबार करते हैं इसलिए उन्हें प्रतिदिन बीस पच्चीस घरेलू सिलेंडरों की प्रतिदिन जरूरत पड़ती है उनकी इस जरूरत को बीस पच्चीस किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण वितरक एजेंसियां पूरी करती हैं रविवार हो या दशहरा होली हो या दिवाली छुट्टी के दिन भी भले आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिले या न मिले लेकिन कुछ ग्रामीण वितरक एजेंसियां घरेलू से व्यवसायिक बनाने वालों को भरपूर मात्रा में घरेलू सिलेंडर पहुंचाकर देती हैं
ठेकेदारों  लेबर को देते हैं सप्लाई होता है 
घरेलू से व्यवसायिक 19किलो एवं 5किलो के घरेलू सिलेंडर एवं प्राइवेट सिलेंडर जिसके ऊपर चूल्हा कसकर लगाते हैं उसे भरकर इस अवैध व्यवसाय से जुड़े लोग ठेकेदारों की लेबर को बेचते हैं
औधोगिक इकाइयों में लेबर सप्लाई करने वाले बड़ी संख्या में ठेकेदार कुछ किराना दुकानदारों से अपनी उधारी की सेटिंग जमाए हुए हैं और वह अपनी लेबर को राशन एवं ईधन के लिए नगदी राशि नही देते बल्कि अपनी या अपने किसी खास की किराना दुकान से ही सब सामान लेने बोलते हैं और पर्ची बनाकर देते हैं फिर वह किराना दुकानदार राशन और गैस टंकी अवैध कारोबार करने वालों से भरवाकर देते हैं इससे गरीब श्रमिको को मनमाने रेट लगाने से शोषण का शिकार भी होना पड़ता है यदि लेबर ठेकेदार अपने श्रमिको को राशन इंधन खरीदने नगदी राशि देंगे तो वह किसी भी स्थानीय ग्रामीण की दुकान से कम से कम उचित दाम पर राशन ले सकते हैं और एजेंसियों से 5किलो के सरकारी सिलेंडर निर्धारित रेट पर ले सकते हैं लेकिन ठेकेदारों द्वारा किराना दुकानों से भी अपना कमीशन बंधा होने से वह लेबर को पर्ची देते हैं इससे लेबर को मनमाने रेट से शोषण का शिकार होना पड़ता है और स्थानीय ग्रामीणों के व्यवसाय भी ठप्प रहते हैं औधोगिक क्षेत्र होने का लाभ भी स्थानीय ग्रामीणों को नही मिल पाता।


औधोगिक क्षेत्र से सटे गांवों के उज्ज्वला कनेक्शन धारियों के नाम पर हो रही कालाबाजारी
सूत्र बताते हैं की कोई भी ग्रामीण वितरक की घरेलू एजेंसी 5किलो मीटर से अधिक दूरी पर घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई नहीं कर सकती लेकिन 5किलो मीटर के अंदर घरेलू सिलेंडरों की एजेंसी होने के बाबजूद अधिकारियों की सांठगांठ से पच्चीस तीस किलो मीटर की दूरी वाली ग्रामीण वितरक एजेंसियों ने अपने यहां उज्ज्वला के कनेक्शन बांट रखे हैं और औधोगिक क्षेत्र उरला सिलतरा से सटे अधिकांश गांवों में अधिकांश गरीब श्रमिक परिवार फेक्ट्रियों के डोला चार यानी कोयले की राख में मिट्टी मिलाकर उसके लड्डू बनाकर उन्हें सुखाकर उसे सिगड़ी में इंधन के रूप में उपयोग करती है इसमें उन्हें थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन महंगी गैस नही लेना पड़ती बल्कि फोकट की इंधन से काम हो जाता है इसी कारण अधिकांश गरीब मजदूर वर्ग के उज्ज्वला कनेक्शन धारियों को गैस रिफिल की जरूरत नही पड़ती और उन्ही के नाम पर रिफिल बताकर गैस का अवैध कारोबार करने वाले घरेलू से कामर्शियल बनाने वालों को घरेलू सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

कामर्शियल के डिस्टीब्यूटरों की सप्लाई हो रही प्रभावित सरकार को भी हानि
पच्चीस तीस किलो मीटर की दूरी से औधोगिक क्षेत्र के गांवों में आकर कुछ ग्रामीण वितरक एजेंसियों द्वारा हजार रुपए में घरेलू सिलेंडर व्यवसायिक सिलेंडर बनाने वालों को देने से कामर्शियल के डिस्टीब्यूटरों के कारोबार पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तो वहीं सरकार को भी दोहरी चपत लग रही है एक तरफ उज्ज्वला पर दी जाने वाली सब्सिडी की हानी हो रही है तो दूसरी तरफ व्यवसायिक से होने वाली आय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि जहां कमर्शियल के डिस्टीब्यूटर का यानी प्लांट से रिफिल होकर आया कामर्शियल बिकना चाहिए उसकी जगह घरेलू से बना हुआ कमर्शियल बिक रहा है।

भिलाई से भी आ रहा सस्ता व्यवसायिक सिलेंडर
सूत्र बताते हैं की राजधानी रायपुर में तीनो सरकारी कंपनियों के कई डिस्टीब्यूटर होने के बाबजूद भिलाई तरफ से प्रतिदिन सस्ता 19 केजी कामर्शियल के औधोगिक क्षेत्र में आता है जो सरकारी रेट से काफी कम कीमत में बेंचा जाता है कामर्शियल के डिटीब्यूटर का जितना कमीशन नही उससे भी अधिक डिस्काउंट रेट पर पड़ोसी जिलों से कामर्शियल सिलेंडर औधोगिक क्षेत्र में आकर बिकता है पर वह ऐसी एजेंसियों से आता है जिनके पास घरेलू की एजेंसी भी है जिससे यह संदेह होना लाजमी है की कही वह भी घरेलू सिलेंडरों से कामर्शियल बना बनाकर तो नहीं ला रहे क्योंकि कोई भी सप्लायर तीस किलो मीटर दूर सिलेंडर भेजेगा तो चालक हेल्पर वाहन खर्च ही इतना हो जाता है की उसके कमीशन से अधिक हो जाता है फिर भी वह दो तीन सौ रुपए डिस्काउंट में यदि बेंच रहा है तो आखिर कैसे कुछ तो गड़बड़ जरूर होगी इसके चलते भी रायपुर जिले के कमर्शियल डिस्टीब्यूटर के कारोबार आगे नहीं बढ़ पा रहे।
घरेलू सिलेंडर की एजेंसियों पर सख्ती से बढ़ेगा व्यवसायिक का कारोबार
यदि घरेलू सिलेंडर की एजेंसियों पर सख्ती की जाए और घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका कनेक्शन है उन्ही को रिफिल देने और देते समय उनका फोटो कार्ड के साथ अपलोड करने और सिलेंडर का एस आर नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए तो घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी थम जाएगी और जब घरेलू सिलेंडरों की किसी भी उपभोक्ता के कार्ड पर दर्शाकर होने वाली कालाबजारी थमेगी तो घरेलू से कामर्शियल बनाने वालो को गैस मिलना बंद हो जाएगी इससे कामर्शियल के डिटीब्यूटरों की सप्लाई तेजी से बढ़ेगी और सरकार हो कामर्शियल की अधिक बिक्री से लाभ होगा घरेलू से होने वाली क्षति भी रुक। जायेगी। इसके अलावा कामर्शियल सिलेंडर के लिए भी यह नियम जरूरी हो की कोई भी अपने जिले से अन्य जिलों में कार्शियल बेंचने न जा पाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811