किसानों ने जिला मुख्यालय पर निकाली विशाल ट्रेक्टर रेली,फसलो का सही दाम मिले इसे लेकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
फसलों यह सही मूल्य देने,मकोड़िया डेम का निर्माण शुरु करने,जिले की सीमा से छेड़छाड़ का विरोध
रायसेन। जिला मुख्यालय पर् आज किसानों ने किसान जागृति संगठन के आव्हान पर फसलों के भाव को लेकर ट्रेक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे भी प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा।किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रेक्टर लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगड़ में एकत्र हुए।झान सभा कर करीब 125 ट्रेक्टर के साथ रेली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

किसानों की मांग हे किउनकी फसलों को लागत मूल्य नहीं, लाभकारी मूल्य दिया जाये।धान बासमती मूल्य 6000 रु. प्रति क्विटल । देसी धन 3100 रु. प्रति क्विटल,सोयाबीन 6000 रू. प्रति क्विटल। गेहूं 3000 रू. प्रति क्विटल की दर से दिया जाए एवं सभीफसलों का लाभकारी मूल्य (MSP) निश्चित की जाये और बढ़ती हुई मंहगाई को दृष्टिगत रखते हुये प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी की जाये। बेतवा केन परियोजना के डेम प्रस्तावित था जिसकी डीपीआर भी बन गई थी परंतु किन्हीं (राजनैतिक) अंतर्गत रायसेन जिले के गौहरगंज कारणों से मकोड़िया डेम निरस्त व्यवस्था हो सकती थी।

रायसेन जिले के 200 ग्राम एवं विदिशा जिले के 200 विदिशा, सलामतपुर, सांची, बासौदा सहित नागरिकों को को भारी रोष है। जिले की सीमा से छेड़छाड़ का विरोध किया है। किसानों का कहना हे कि रायसेन जिले की सांची, भीमबैठका, भोजपुर ऐतिहासिक एवं मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान को अन्य जिलों में जोड़ने की बात की जा रही है, रायसेन जिले की धरोहर रायसेन जिले के नागरिकों के सम्मान की बात है।हम अपने सम्मान से छेड़छाड़ बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपसे निवेदन है कि रायसेन जिले की सीमाओं से छेड़छाड़न की जाये।

इस दौरान किसान नेता इरफ़ान जाफरी अध्यक्ष किसान जागृति संगठन, लक्ष्मण सिंह भदौरिया संयोजक किसान रेली -प्रहलाद दास बैरागी प्रांतीय सचिव अखिल भारतीय किसान सभा,एवं संयोजक मप्र किसान मोर्चा,रज्जु भैया आदि किसान नेता मौजूद थे।