अनुराग शर्मा सीहोर
मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल विधानसभा बुदनी में कल 8 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक मंत्रियों का आगमन है। इस दौरान आमसभा आयोजित होगी, जिसमें सीएम-पूर्व सीएम आमजनों को संबोधित भी करेंगे। माना जा रहा है दौरे के बाद चुनावी तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इधर विधायक बनने की मंशा रखने वाले बीजेपी-कांग्रेस के नेता भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजनीतिक पंडित भी अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों ही दल किसे अपना उम्मीदवार बनाएंगे। राजनीतिक पंडितों के बीच से जो मंथन निकलकर सामने आया है, उसके अनुसार बुदनी विधानसभा उपचुनाव में दोनों ही दलों के प्रत्याशी तुला राशि के होंगे। हालांकि यह जरुर है कि किसी तरह का विघ्र आता है तो एक पार्टी का प्रत्याशी तुला राशि, तो दूसरे दल का प्रत्याशी मिथुन राशि का भी हो सकता है।