मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी के प्रांगण मैं शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। वही दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था पर ध्यान रखना आवश्यक है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्योहार मनाया जायेगा असामाजिक तत्वाें पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। पुलिस को संवेदशील स्थलों पर गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर रोक नहीं है मगर डीजे कम आवाज मे ही बजाए। ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो। प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय पर करवाया जायेगा। शारदीय नवरात्र कल गुरुवार से शुरू होगा। तैयारी जोर-शोर से शुरू की जा रही है। सभी दुर्गा मंदिरों में पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी झांकी में एक सदस्य रात के समय जरूर रुके और झांकी की देखभाल करें ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। जहां पर दिया लगता है वहां पर आग बुझाने जैसे रेत, पानी की बाल्टी जरूर रखें। चल समारोह में कोई भी सदस्य शराब पीकर सम्मिलित ना हो। झांकी के बिजली का एक अस्थाई कनेक्शन जरूर ले। झांकी पंडालों को लकड़ी लगाकर ही बनाएं जिससे करंट लगने की संभावना नहीं होती है लोहे के पाइपों में करंट लगने का ज्यादा डर रहता है। सब जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखें।