श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल एवं कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी पंकज पांडे ग्राम साचेत पहुंचे
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर कथावाचक पंडित पीलेश जी महाराज से लिया आशीर्वाद
सी एल गौर रायसेन
पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के ग्रह ग्राम साचेत में उनके निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को हवन शांति के साथ समापन किया गया। आखिरी दिवस कथा वाचक पंडित पीलेश जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के अति रोचक प्रसंग सुदामा चरित्र सहित भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया जिसे सुनने के लिए मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कई जनप्रतिनिधि एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा समापन अवसर पर पहुंचे एवं भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री पटेल एवं कलेक्टर श्री दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर शर्मा परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। एक सप्ताह से चल रही श्रीमद भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्राम साचेत में कथा का रसपान करने के लिए एवं धर्म का लाभ उठाने पहुंचे। कथा के आखिरी दिवस श्रीमद् भागवत पुराण की महा आरती की गई, इसके पश्चात हवन शांति के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया।