Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाईपास सर्जरी कराने वाले आयुष्मान हितग्राहियों की पूंछी कुशल-क्षेम

0 58

डॉक्टरों को दी विश्व हृदय दिवस की बधाई

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने डॉक्टरों को विश्व ह्मदय दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुपर हॉस्पिटल में विंध्य के हृदय रोगियों को बड़ी राहत दी है। यहां ओपन हार्ट सर्जरी, बाईपास सर्जरी, एन्जियोप्लास्टी तथा एन्जियोप्लाग्राफी का लाभ हजारों हृदय रोगी उठा चुके हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि उपचार की सुविधाएँ बढ़ाने के लिए शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में एक नई कैथलैब मशीन उपलब्ध हो जायेगी। इसके क्रय को मंजूरी दे दी गयी है। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में दो दिन पूर्व तीन गरीब महिलाओं की आयुष्मान योजना अंतर्गत सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी करके उनकी जान बचाई है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश सोनी, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. व्हीडी त्रिपाठी, डॉ अविनाश शुक्ला सहित हृदय रोग विभाग के सभी डॉक्टरों एवं सभी पैरामेडिकल कर्मियों को केक खिलाकर बधाई दी।

अपने हृदय को जानें, उसका ख्याल रखें

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण है, लेकिन जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे रोका जा सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन, और तंबाकू व शराब से परहेज के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय रोग वार्ड का भ्रमण किया और महिला रोगियों की कुशल क्षेम पूंछी। उप मुख्यमंत्री से मिलकर रोगियों के चेहरे पर संतोष और आभार की मुस्कान तैर रही थी। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को रोगियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के संचालक डॉक्टर अरूण श्रीवास्तव, डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी हॉस्पिटल डॉ. राहुल मिश्रा तथा अन्य डॉक्टर एवं रोगियों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811