देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
विकासखंड स्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन विकासखंड अंतर्गत उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में लगभग 50 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मुंद्रा ने बताया चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेताओं को पेंच राष्ट्रीय उद्यान में दो दिन घूमने का अवसर भी मिलेगा । यह आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं उसके प्रति जागरूक रखने हेतु कराया जाता है यह परीक्षा लिखित रूप से आयोजित की गई थी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वरिष्ट वर्ग में साक्षी राजोरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालक वर्ग में अमित विश्वकर्मा विजय रहे। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में तंजीम एवं मिथिलेश राठौर प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य स्वाति चौहान पवन सोनी अभिषेक अग्निहोत्री उपस्थित रहे।