Let’s travel together.

शिवपुरी की बेटी ने किर्गिस्तान में कांस्य पदक जीता

0 31

-एशियन वूमेनस इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2024 कांस्य पदक जीता

– भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए किया नाम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

एशियन वूमेनस इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2024 इस समय 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक किर्गिस्तान में आयोजित हो रही है, जिसमें पोहरी के शिवपुरी जिले से कु. भावना शर्मा (जिनके पिताजी नवल किशोर शर्मा, जो वन विभाग, पोहरी में उप वनक्षेत्रपाल के पद पर कार्यरत है), ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। कु. भावना शर्मा द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
पोहरी के शिवपुरी जिले की बेटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जितना एक गौरव की बात है, जिससे पोहरी एवं शिवपुरी जिले में काफी हर्ष का माहौल है। पोहरी की कुमारी भावना शर्मा शिवपुरी में रहकर वनविद्यालय शिवपुरी जिम में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक संजीव ढींगरा, अध्यक्ष सचिन शिवहरे, सचिव एपीएस चौहान, सदस्य एमआर नेवास्कर, अखिलेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह शाह, बलकाराम परिहार, चंद्रभान सिंह, मीडिया प्रभारी दारा खान, संतोषी पाल, प्रशांत धाकड़, अभिषेक सिकरवार, मुस्कान, राहुल, हेमलता, नाजिया, जाह्नवी, शिवम एवं अन्य साथी खिलाड़ियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811