Let’s travel together.

एक पेड़ मां के नाम  योजना में लायंस क्लब  ने मजिस्ट्रेट कॉलोनी  किया वृक्षारोपण

0 62

विदिशा।  एक पेड़ मां के नाम शासन की योजना में लायंस क्लब ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मजिस्ट्रेट कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लायंस क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विश्व के 2008 देश में  अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम में मजिस्ट्रेट कॉलोनी टीला खेड़ी विदिशा में सेफ्टी गार्ड के साथ तरह-तरह के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । जिसमें अमलतास,हरड के पौधे प्रमुख रूप से लगाए गए।

लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि वृक्षारोपण हमारे समाज के लिए देश के लिए विश्व के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी के महत्व को सभी ने कोविद काल में महसूस किया था। उन्होंने मोहल्ला वासियों से भी आवाहन किया की, सभी लोग अपने-अपने घर में एक वृक्ष अवश्य लगाएं और एक पेड़ मां के नाम की योजना को सफल बनाएं।

जिसमें लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, लायन विजय मोरे एसडीओ फॉरेस्ट, सागर श्रीवास्तव रेंजर फॉरेस्ट डिपार्मेंट, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन इंजीनियर अमित सनस, ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू सहित पुलिसकर्मीयो, अन्य कर्मचारीयों , एवं कॉलोनी निवासीयो ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811