रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर के चावरा विद्या भवन हाई सेकेंडरी स्कूल मंडीदीप के खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय शैल बालक 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें ब्लॉक के सुल्तानपुर और मंडीदीप नगर के स्कूलों के लगभग 100 खिलाड़ी ने इसमें भाग लिया , जिसमें से अच्छे खेल के आधार पर इनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जो 26 सितंबर को चावरा विद्या भवन में ही आयोजित होगी इस अवसर पर सुल्तानपुर के कोच सौरभ और नगर के सीनियर खिलाड़ी प्रदीप बघेल ,विवाश कुमार, हिमांशु शुक्ला,वैभव,अनुज,प्रजापति, प्रथम गिरी आदि उपस्थित है की पूरी प्रतियोगिता वरिष्ठ कोच निसार सर के देखरेख में संपन्न हुई।