Let’s travel together.

साँची में पानी की किल्लत दूर करने प्रयास हुए तेज

0 158

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में लगातार जलस्तर नीचे उतर जाने के कारण नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी जिसे दूर करने की कवायद में जलप्रभारी के नेतृत्व में टीम जुट गई है जिससे नगर की जलापूर्ति प्रभावित न हो सके इसके लिए नगर परिषद लगातार प्रयास में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नगर में जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी तथा नगर वासियों के सामने जलसंकट की स्थिति खड़ी हो गई थी जिससे लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा था जलस्तर नीचे उतर जाने के कारण जल का संकट खड़ा हो गया था अब नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी के निर्देश पर जलप्रभारी उपयंत्री अचल शिवहरे के नेतृत्व में सुपर वाइजर बिहारी सेन तथा अन्य कर्मचारियों की टीम जलसंकट से निपटने के लिए मैदान में उतरी है तथा जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है तथा किल्लत बढ़ रही है वहां टेंकरो से पानी सप्लाई शुरू की गई है तथा जहां लाइन लीकेज हो रही है उनके मरम्मत कार्य शुरू हो चुके हैं तथा पाइप लाइन बिछाई जा रही है साथ ही ट्यूवैलो की एवं मोटरों की जांच शुरू कर दी गई है लगातार जलापूर्ति प्रभावित न हो प्रयास शुरू कर दिए गए हैं प्रत्येक वार्ड में जलापूर्ति करने कर्मचारी जुटे हुए हैं आज नगर परिषद जलप्रभारी उपयंत्री अचल शिवहरे ने नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे ट्यूवेलो की जांच शुरू कर दी तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार जलापूर्ति प्रभावित न हो जैसे भी हो सके जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये नगर में कहीं भी पानी की किल्लत न हो विशेष ध्यान दिया जाये तथा जलापूर्ति होते समय किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811