Let’s travel together.

मुस्लिम की जमीन पर बना मंदिर डूब में आने पर मिला मुआवजा, मुस्लिम ने मंदिर समिति को पूरा मुआवजा देकर की मिसाल कायम

0 1,224

 

शब्बीर अहमद बेगमगंज रायसेन

एक और जहां देश में मंदिर मस्जिद के नाम पर आए दिन विवाद सामने आते रहते हैं वही रायसेन जिले के बेगमगंज में शहर की गंगा जमुनी तहजीब की वह शानदार मिसाल निकल कर सामने आई है जहां बीना नदी के किनारे हाजरा भी पत्नी अजीज खां मंसूरी एडवोकेट की भूमि पर गोकुलदास की तरी के नाम से प्रसिद्ध हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। उक्त भूमि बीना बहुउद्देशीय परियोजना में मडिया बांध के डूब क्षेत्र में आने पर जहां किसानों को जमीनों का मुआवजा दिया गया है वहीं उक्त मंदिर का मुआवजा भी हाजरा बी के नाम से शासन द्वारा दिया गया क्योंकि जिस जमीन पर मंदिर बना है वह हाजरा बी के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

7 लाख 51हजार रुपए जो मिला था मुआवजा

7 लाख 51हजार रुपए का मुआवजा मंदिर के भवन का शासन द्वारा दिया गया था। एसडीएम सौरभ मिश्रा के समक्ष हाजरा बी के पति अजीज खां मंसूरी एडवोकेट अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुए और आवश्यक लिखा पड़ी के उपरांत मंदिर समिति के मुन्नालाल कुशवाहा पंडा, सचिव ओमप्रकाश गौर व अन्य समिति सदस्यों को मंदिर समिति के नाम से चेक के माध्यम से पूरी राशि देकर बेहतरीन मिसाल कायम की और हिंदू मुसलमान के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने वालों को एक पैगाम दिया गई।

अजीज खान साहब का प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति ने स्वागत किया

रायसेन जिले के बेगमगंज में हिंदू मुसलमान भाइयों की तरह रहते हैं। अजीज खान की इस पहल का जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया वही मंदिर समिति ने भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा को यकीन दिलाया की दूसरी जगह जहां मंदिर निर्माण होगा शिलालेख पर अजीज खां का नाम भी अंकित किया जाएगा। और पूरी राशि मंदिर निर्माण में ही खर्च की जाएगी इसका शपथ पत्र भी दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811