मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दस लक्षण धर्म का नौवां दिनउत्तम आंकिचन्य धर्म की पूजा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवानगंज में की गई। इस अवसर पर शांति धारा श्री महेश जैन ,अजय जैन देहरी परिवार के द्वारा की गई, इसके पश्चात शांति विधान श्री महेश जैन एवम सुरेश जैन ,महेश जैन अंबाड़ी परिवार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय जैन द्वारा आकिचन्य धर्म पर चर्चा की गई। और कहां गया कि
त्याग के बाद त्याग के ममत्व को भी त्याग देना ही उत्तम आकिंचन है। जब अंदर बाहर सब त्याग देते हैं बिल्कुल खाली हो जाते हैं, उसी से खुलापन मिलता है पूजा विधान में मुन्ना लाल जैन,सुनील,विजय कुमार,आदि समाज के लोग शामिल हुए।