धीरज जॉनसन दमोह
दमोह जिले के सिग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत भैंसा पहाड़ी से नीचे एक ट्रैक्टर के गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को यह ट्रैक्टर सड़क मार्ग से ऊपर की ओर भैंसा पहाड़ी की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित होकर काफी गहराई में गिर गया जिससे दो की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुमान के अनुसार यह पहाड़ी मार्ग सकरा है और हो सकता है कि क्रॉसिंग में वाहन अनियंत्रित हो गया होगा या ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगा हुआ था जो काफी वजनी होता है जो खेत में जुताई और खरपतवार नष्ट करने में भी उपयोग किया जाता है, हो सकता है कि पहाड़ी मार्ग पर ऊपर जाते वक्त क्रॉसिंग के समय या किनारे वह किसी से फस कर गिर गया हो। घटना की जानकारी मिलते ही सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की गई। शवों को पीएम के लिए जबेरा के अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार ब्रजेश और प्रशांत निवासी भगनवारा (स्लिमनाबाद) जो पिता पुत्र बताए गए अपने चाचा जो ग्राम दोनी के निकट रहते हैं वहां जा रहे थे और बीच रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।