Let’s travel together.

मरखेड़ा गुलाब में उलटी दस्त से बीमार हुए 60 से ज्यादा लोग ,आंगनबाड़ी केंद्र में बनाया अस्थाई अस्पताल

0 56

-गंभीर मरीजो को सागर मेडिकल कॉलेज भेजा,कुछ को पी एस एम सुल्तानगंज में भरती किया

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के मरखेड़ा गुलाब गांव में दूषित खान पीन से करीब 60 लोग बीमार हो गए हैं. लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर प्रशासन ने गांव में आनन-फानन में अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था की है. साथ ही CMHO डॉ.दिनेश खत्री,SDM सौरभ मिश्रा CBMO डॉ.दिनेश गुप्ता और तहसीलदार एसआर देशमुख ने गांव का दौरा किया है. गांव में डॉक्टर तैनात किए गए हैं.

रायसेन जिले की तहसील बेगमगंज के मरखेड़ा गुलाब गांव में कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के करीब 60 लोग बीमार हैं. प्रशासन का कहना है कि 17 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं. वही करीब 40 लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं।खबर मिलते ही प्रशासन ने गांव में अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था करने के साथ-साथ बीमार लोगों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में भर्ती किया है.

गांव के कुआ का दूषित पानी के कारण लोगों के बीमार होने की आशंका है, जिसे बंद कर दिया गया है. कुआं के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं.फिलहाल गांव में डॉक्टर तैनात किए गए हैं. जो बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं और घर-घर जाकर लोगों की तबियत का हालचाल जान रहे हैं. फिलहाल गांव में पानी की व्यवस्था के लिए अलग से टैंकर भेजे जा रहे हैं और गांव के साफ कुंओं और बोर से पानी की सप्लाई की जा रही है.

आपको बता दे की पहले एक ही मोहल्ला के करीब 17 लोग बीमारी की चपेट में आए और गांव में करीब 40 से ज्यादा लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में थे। जिनका उपचार जारी हैं। गांव में डायरिया के प्रकोप की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया. सुबह जिला और ब्लॉक प्रशासन गांव में पहुंचा. जहां उन्होंने आंगनवाड़ी भवन में अस्थायी अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की.वहीं स्वास्थ्य ,राजस्व, पंचायत ग्रामीण विकास ,महिला बाल विकास विभाग की सयुक्त टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों के बीमार होने की जानकारी जुटा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन     |     निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811