Let’s travel together.

गणेश उत्सव शुरू, घर घर विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश

0 98

सरस्वती नगर आर्यांस ग्रुप ने सिलवानी च महाराजा की भव्य आगवानी

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में गणेश स्थापना के साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान नगर में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। गली-गली में ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंज रहे थे। इधर, घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना हुई, वहीं नगर में करीब दो दर्जन स्थानों पर बड़े पंडाल लगाकर आकर्षक झांकियां सजाकर गौरीनंदन की स्थापना की गई। विध्नहर्ता के घर आने पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

वाहनों पर सवार होकर पहुंचे गणेशःगणेश की प्रतिमाओं को उत्सव

समितियों के सदस्य गाजे बाजे के साथ लेकर पहुंच रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों में एक ओर सार्वजनिक स्थानों की बड़ी प्रतिमाएं थी, तो दूसरी ओर स्कूटर, बाइक, कार में श्रद्धालु छोटी प्रतिमाएं लेकर घर पहुंच रहे थे। नगर में यह नजारा हर ओर दिखाई दे रहा था और साथ में गणपति का

जयघोष गूंज रहा था। गणेश उत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। पंडालों में जगह- जगह झिलमिल झांकियां सजाकर गणेशजी की स्थापना की गई है। सुबह से ही शहर में गणेशजी की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। झांकी स्थलों पर रौनक थी, वहीं घरों में भी लोग स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई, इसके बाद गुड़ के मोदक, लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811