मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस चौकी दीवानगंज पर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने ली।
थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी दिनों में गणेश उत्सव और मां दुर्गा उत्सव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से इस त्योहार का आनंद उठाएं ना की बुराई एवं बदले के भाव लेकर इस त्यौहार को खराब ना करें। दशहरा और नौ दुर्गा को तोहार सभी ग्रामवासी सद्भावना के साथ मनाएं। झांकी पर स्थापित गणेश और मां जगदंबे की पूर्ण रूप से झांकी के सदस्यों की जिम्मेदारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का उपद्रव करता है तो पुलिस चौकी के स्टाफ को फोन लाकर बताएं। झांकी के सदस्य अधिक सतर्क होकर देखभाल करें। रात के समय एक सदस्य झांकी पर जरूर रहे। जहां पर दिया लगा हुआ है वहां पर आग बुझाने का समान जैसे रेत, पानी की बाल्टी भरी हुई रखे। प्रभारी ने खास तौर पर डीजे संचालक को हिदायत दी की कोई भी डीजे संचालक ज्यादा आवाज में डीजे न बजाए, चल समारोह में केवल भक्ति ही गीत बजे ना की फिल्मी गीत। चल समारोह में कोई भी शराब पीकर सम्मिलित ना हो। बच्चों का खास तौर पर ध्यान रखें। अगर किसी भी व्यक्ति को पड़ोस या किसी भी और दूसरे कारण से कोई दिक्कत हो तो वह व्यक्ति चौकी में फोन लगाकर बता सकता है उस समस्या का भी निराकरण करेंगे।
बैठक में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, जमुनिया, नर खेड़ा, सरार, के सरपंच सहित आसपास के गांव के गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।