चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकिट जारी किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि संतों और महापुरुषों के संदेश व शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ सही मायने में धरातल पर नजर आ रही है। महापुरुषों की जयंतियों पर की गई घोषणाओं को कम से कम समय पर पूरा करने की पहल की गई। इस कड़ी में 11 दिसंबर, 2022 को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने चिंरजीवी भगवान परशुराम जी के नाम पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की थी। जिसे पूरा करते हुए उन्होंने बुधवार को विधिवत रूप से डाक टिकट जारी किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर मात्र 23 दिन में ही केंद्रीय डाक व संचार मंत्रालय द्वारा भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी, 2023 को केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भगवान परशुराम जी के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए का उनका धन्यवाद व्यक्त किया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.