सुरेंद्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के ग्रामीण यूट्यूबरो द्वारा बनाया गया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है 3सितंबर को यूट्यूब में पोस्ट किए इस विडियो को दो दिन में ही करीब एक लाख लोगो ने देखा.दरअसल तिल्दा के किरना एवं निनवा गांव के कुछ यूट्यूबर ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार तीजा पोला पर्व पर हर परिवार को शिक्षा देने के उद्देश्य से एक वीडियो बनाया जिसमे एक पिता अपनी बेटी को तो ससुराल से मायके बुलाता है लेकिन अपने घर की बहु को उसके मायके नही जाने देना चाहता है जबकि हर बेटी इस तिहार पर अपने मायके जाना चाहती है तो ये भेदभाव क्यों.विडियो में एक देवर अपनी भावी का पक्ष लेता है

लेकिन भावी इतनी संस्कारी होती हैं की जब देवर उनका पक्ष लेते हुए अपने पिता से जुबान लड़ाता है तो भावी उसे चांटा मारकर कहती हैं अपने पिताजी से इस तरह बात करते हैं लेकिन उन्हें देवर को मारने का अंदर से दुख भी होता है..इस विडियो को कलाकार सोमंत कश्यप यशवंत मानीकपुरी नेतराम साहू हेमप्रभा साहू दीपिका निषाद अन्नू निषाद भागीरथी यादव और कुंदन वर्मा ने बनाया है.एक ही दिन में इस विडियो को यूट्यूब पर 90हजार लोगो ने देखा