मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिनेंद्र प्रतिमाओं के परिमार्जन में जुटे ज्ञानार्थी छात्रगण
वर्ष में तीन बार मनाया जाने वाला जैन समाज का दशलक्षण महापर्व 8 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है जो 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर दीवानगंज में विशेष पूजन, विधान अभिषेक, प्रक्षाल, प्रवचन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन होंग। इसी क्रम में इन दिनों तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर दिवान गंज में श्री जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाओं का परिमार्जन किया जा रहा है इसमें ज्ञानार्थी छात्र एवम् विद्वतवर्ग विशेष उत्साह से भाग ले रहा है।
देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र तीर्थधाम ज्ञानोदय जिनालय में प्रतिमाओं का परिमार्जन करने की प्रेरणा देते हुए पंडित मनीष सिद्धांत शास्त्री ने बताया कि दिगंबर जैन धर्म में जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं वर्ष भर एक ही स्थान पर विराजमान रहती हैं तथा इन पर जो धूल, कण आदि लग जाते हैं उन्हें प्रतिदिन प्रक्षाल तथा अभिषेक करके दूर करते हैं। तथापि वर्ष में एक बार सामूहिक रूप से प्रतिमाओं का वार्षिक मंजन (परिमार्जन) करते हैं। जिसमें बाजार की बनी हुई कोई चीज उपयोग न करते हुए मात्र देसी तरीके से लौंग अथवा रीठा से उनकी सफाई की जाती है। प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम दशलक्षण पर्व के पहले पूरा करते हैं ताकि 10 दिनों तक धर्म की आराधना अच्छी प्रकार से कर सकें। ज्ञातव्य हो इस वर्ष धर्म प्रभावनार्थ जैन अध्यात्म जगत के प्रखर वक्ता पंडीत श्री सचिनजी जैन गजपन्था नासिक, पण्डित ऋषभजी शास्त्री दिल्ली एवम् रोहित जैन ग्वालियर पधार रहें हैं। साथ ही स्थानीय विद्वानों में पण्डित अजितजी सागर, पण्डित मनीष सिद्धांत शास्त्री पण्डित आर्दश शास्त्री का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा साथ ही प्रति दिन ज्ञानार्थीयों छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रति दिन आयोजन होगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।