देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
28 अगस्त को फरियादी शिवकुमार यादव पिता बलवीर यादव उम्र 21 वर्ष नि. विदिशा को कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा विदिशा रेल्वे स्टेशन से सांची चलने का कहकर उसकी आटो से आवे थे जिसे सांची कलारी के आगे चाकू की नोक पर मोबाइल फोन एवं उसका आटो लूटकर आटो में बांध कर ले गये और बालमपुर घाटी में छोड दिया जिस संबंध में फरियादी द्वारा थाना सुखी सेवनिया में रिपोर्ट करने पर थाना सुखी सेवनिया जिला भोपाल पुलिस द्वारा 00/2024 धारा 309(4) BNS का पंजीबद्ध कर असल कायमी हेतु थाना सांची स्थानांगतण की गई जिस पर थाना सांची में अपराध धारा 309 (4) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे द्वारा प्रकरण का तत्काल खुलासा करने हेतु SDOP रायसेन प्रतिभा शर्मा के मार्ग दर्शन मे विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से आरोपी 1. मनोज उर्फ आर्यन अग्रवाल नि. श्री राम नगर इंदौर, 2. गोलू उर्फ मनीष शिवरे निवासी श्री राम नगर इंदौर 3. अजय कपारिया नि. स्मृति नगर इंदौर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया लूटे गये माल के संबंध में पूछताछ कर बरामद किया गया। एवं प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
अपराध मे जप्त :- आरोपियो से आटो मेक्सीमा कीमती 3 लाख रूपये एवं वीवो कम्पनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 30,5000 रूपये
सराहनीय योगदान :- निरीक्षक मानसिंह चौधरी, सउनि राजेश बढगूजर, सउनि सुरेन्द्र सिंह (सायवर सेल रायेसन) प्र.आर.578 प्रशान्त, प्र. आर. 602 सुरेश गोहे, सैनिक 110 ब्रजेश शर्मा, सैनिक 72 देवेन्द्र ठाकुर पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को 5000/- रुपए इनाम की घोषणा की है।