Let’s travel together.

कलेक्टर-एसपी ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0 89

अनुराग शर्मा सीहोर

कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने देर  रात  जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन के प्रवेश द्वारों तथा भवन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूति कक्षा का भी जायजा लिया।

कलेक्टर सिंह ने और सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने तथा मेंन गेट में लाइट लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने अस्पताल भवन के पीछे का प्रवेश द्वार बंद रखने के निर्देश दिए। पिछला प्रवेश द्वार केवल उसे आपात परिस्थितियों में आवागमन के लिए उपयोग किया किया जाए तथा वहां से प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाए। एसपी अवस्थी ने सुरक्षा के मद्दे नजर तीन सिक्योरिटी गार्ड (पुलिस) बढ़ा दिए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एचपी मयंक अवस्थी लगभग 01 घंटे तक अस्पताल परिसर का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811