देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
नगर परिषद परिसर में 2 सितंबर को आयोजित होगा बाल संरक्षण आयोग के तहत समस्याओं का निराकरण तथा सुनवाई के बाद तत्काल किया जायेगा निराकरण।
जानकारी के अनुसार बाल संरक्षण आयोग के तहत नगरीय क्षेत्र की समस्याओं का आयोग के निर्देश पर शेष रही। समस्याओं की सुनवाई करते हुए तत्काल निराकरण किया जायेगा।विगत माहो मे बाल संरक्षण आयोग की बैठक मे जिन समस्याओं का निराकरण नही हो सका था उनके निराकरण तत्काल करने के लिए आयोग के निर्देशानुसार 2 सितंबर को सांची नगर परिषद परिसर में शिविर आयोजित किया जायेगा ।इस शिविर में बाल संरक्षण आयोग के तहत शेष समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जायेगा ।सभी समस्या पीडित परिवार से अपील की गई हैं कि वह दो सितंबर को नप कार्यालय मे उपस्थित होकर शिविर मैं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निश्चित समय पर उपस्थित रहे जिससे समस्याओं का निराकरण किया जा सके।