मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क रेखा के समीप यातायात पुलिस द्वारा चालान काटे गए। सीट बेल्ट ना बांधने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गई। साथ ही टू व्हीलर चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने पर भी चेकिंग की गई। जिसमें कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। कई गाड़ियों को रोक कर चेक की गई। जिनमें कई गाड़ी वाले तो सीट बेल्ट बांधे पाए गए। मगर जिन लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी उनके चालान काटे गए। कई बगैर हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल के चालान भी बनाए गए। भोपाल विदिशा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगती हुई नजर आई। हाईवे पर ज्यादा तर मोटरसाइकिल पर माता, बहने बैठी हुई नजर आई। वहान चेकिंग होने के कारण सबसे ज्यादा परेशान मोटरसाइकिल पर बैठी माता बहने हुई।

यातायत पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चला गया जिसमें 10 चालान बनाए गए। जिससे आने-जाने वाले राहगीर काफी परेशान होते रहे। कई मोटरसाइकिल चालक इधर-उधर से निकलने की जुगाड़ करते रहे। मगर पुलिस ने किसी को भी नहीं बक्शा। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान में सीट बेल्ट न बांधने वाले वाहन चालकों को पुलिस द्वारा यातायात नियम और सीट बेल्ट बांधने की नसीहत दी गई इस दौरान कई वाहन चालको की पुलिस से नोक झोंक भी हुई मगर पुलिस वालों ने किसी की भी नहीं सुनी और चालान काटे गए। बता दे की कर्क रेखा के समीप अक्सर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जाती है। इसके बावजूद भी मोटरसाइकिल चालक हेलमेट नहीं लगते हैं जिससे उनको जान का खतरा बना रहता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।