रायसेन। एक मां ने अपने नाबालिक बेटा और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या दी घटना स्थल से हत्यारी मां फरार हो गई। मामला रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र के वार्ड चार का हे। महिला ने हत्या करके बच्चो के शव जलाने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह फरार हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर देवरी थाना प्रभारी हरिओम आथस्या मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार राधिका आदिवासी ने अपने ही 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी कुल्हाड़ी से गर्दन कट दी और घटना स्थल से फरार हो गई आरोपी महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो की घटना के समय घर पर नहीं था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटा और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है मौके से महिला फरार हो गई थी पर पुलिस द्वारा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है महिला से पूछताछ की जा रही है।