Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा का किया अनावरण

0 29

देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है आगे – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

शहडोल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है, भारत को आज विश्व गुरु माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया हमें उनके बलिदानों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शहडोल जिले के ग्राम पंचायत करकी में लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति का अनावरण कर उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र सेनानी श्री वाल्मिकी गुप्ता ने सतत प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोकतंत्र सेनानी श्री वाल्मीकि गुप्ता के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। विधायक श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |     श्रम निष्ठा कल्याणी का भाव से अपने जीवन में परिवर्तन लाए- उत्तम सिंह कुशवाह     |     सर्व स्वर्णकार सोनी समाज रायसेन की 140 सदस्यो बाली कार्यकारिणी घोषित, परिवार परामर्श मंडल का भी गठन     |     मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया रायसेन एस पी का आभार व्यक्त     |     त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही     |     बुदनी उपचुनाव में आज से शुरू होगा घमासान, भरे जाएंगे नामांकन     |     शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर     |     दीवानगंज तालाब सहित आसपास के तालाबो में लगा गंदगी का अंबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811