सुरेंद्र जैन धरसीवा
रविवार की रात रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर दर्दनाक हादसे में दुपहिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्ष दर्शी डोमेश्वर साहू ने इस प्रतिनिधि को बताया की वह सिलतरा की फेक्ट्री में काम करने जा रहा था उसके कुछ दूर आगे एक दुपहिया भी रायपुर की तरफ जा रही थी तभी एक तीव्र रफ्तार ट्रक ने पीछे से उस दुपहिया को टक्कर मारी और रौंदते हुए फरार हो गया प्रत्यक्ष दर्शी डोमेश्वर साहू ने मृतक और उसके दुपहिया का फोटो खींचकर सोशल मीडिया में शेयर किया ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
धरसीवा पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे 112 संजीवनी वाहन से मृतक का शव धरसीवा के चीर घर में रखवाया है एव शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं मृतक जिस दुपहिया पर जा रहा था उसका नंबर सीजी 22 व्ही 9510 हे।