Let’s travel together.

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक विद्यालयों की आवश्यकता तथा योगदान विषय पर जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

0 211

रायसेन। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में प्रारंभिक शिक्षा हेतु पूर्व प्राथमिक विद्यालयों की आवश्यकता तथा योगदान विषय पर जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक सुश्री मोनिका पटेल उपस्थिति रहीं साथ ही शिक्षाविद के रूप में वरिष्ठ सेवा निवृत व्याख्याता डॉ वी के शर्मा एव सेवा निवृत वरिष्ठ शिक्षक श्री टी एस विश्वकर्मा उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन की प्राचार्य श्रीमती स्वाति चौहान ने की शिक्षक संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विकास खण्डों से शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता की जिसमें शिक्षक वर्ग में श्री अनिल कुमार चौकसे बाड़ी विकासखंड से प्रथम रहे एवं शिक्षिका वर्ग में श्रीमती ममता सिंह चौहान औबेदुल्लागंज विकासखंड से प्रथम रही ।

दोनों ही प्रतिभागी दिनांक 4 सितंबर2024 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी में भोपाल मे सहभागिता करेंगे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पवन सोनी द्वारा किया गया उपरोक्त शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के तारतम्य में किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811