Let’s travel together.

भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियां के साथ इसरो की कार्य प्रणाली से छात्रों को कराया गया अवगत

0 104

शिवपुरी के उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

-विगत वर्ष भारत के चंद्रायन तीन मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 23 अगस्त को आधिकारिक रूप से मनाया गया अंतरिक्ष

– विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिवपुरी के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर अपने विचार रखे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार कैसे सफलताएं प्राप्त कर रहा है। इस पर उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बीच जानकारी साझा की। उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर कुछ मॉडल भी बनाए जिनका प्रदर्शन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में रुचि दिखाते हुए उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग और अपने विचार भी रखे।

गौरतलब है कि गत वर्ष भारत की चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद 23 अगस्त को अब आधिकारिक रूप से अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इसी क्रम में यह आयोजन किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811