Let’s travel together.

देह व्यापार का भंडाफोड़ ! 3 महिलाएं व 3 पुरुष पकड़ाए, रिहायसी फ्लैट में पुलिस नें मारी रेड

0 77

   सिरमौर चोराहा स्थित तानसेन काॅम्पलेक्स का मामला, मौके पर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी, मुख्य सरगना भी गिरफ्तार

रीवा। शहर में देह व्यापार करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस ने एक रिहाईसी फ्लैट में रेड करते हुए। मौके से महिला पुरुष मिलाकर आधा दर्जन लोगों को अनैतिक कार्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस सूत्रों की माने तो मौके पर तकरीबन तीन महिलाएं तीन पुरुष के साथ रैकेट चलाने वाली एक महिला सरगना भी मिली है। पुलिस को फ्लैट के भीतर से कुछ अनैतिक सामान भी मिले हैं। जिन्हें सबूत के तौर पर जप्त कर लिया गया है। फिलहाल महिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची है जहां पकड़े गए इस रैकेट के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।
दरअसल यह कार्यवाही सिरमौर चौराहा स्थित तानसेन कॉम्प्लेक्स में की गई। जहां कॉम्प्लेक्स के दूसरे माले में स्थित है, एक फ्लैट में पुलिस ने रेड की कार्यवाही की है बताया गया है कि उक्त फ्लैट में पुलिस को काफी समय से अनैतिक कार्य किए जाने की सूचनाये मिल रही थी। बीती दोपहर अमहिया थाना पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में छापे मार कार्यवाही की है जहां अनैतिक कार्य में संलिपित महिलाओं और पुरुषों को फ्लैट के अंदर लगे हाथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है की कार्यवाही के दौरान रैकेट चलाने वाली एक महिला सरगना को भी पकड़ा है, जो पूर्व में भी इस तरह के अनैतिक कार्यों में संलिप्प्ट पाई जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811