विदिशा।भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर पालिका परिषद के पार्षद दल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे सुरेंद्र चौहान दिनेश कुशवाह उपस्थित रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि विदिशा नगर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी एवं प्राथमिकता के आधार पर जिन वार्डों में जो भी काम अति आवश्यक है उसे कार्य के लिए विधायक निधि से प्रत्येक वार्ड को 10 लख रुपए की राशि दी जाएगी और सभी पार्षद साथी अपने-अपने वार्ड की कार्य योजना बनाकर उसको प्रेषित कर दें जिससे वह राशि आपको दी जासके इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के आगामी सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई आज की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण और नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दीवाकीर्ति उपस्थित रहे