Let’s travel together.

अवकाश के दिन भी पोस्टमेन घर घर पहुंचा रहे डाक,ताकि बहन द्वारा भेजी राखी समय से भाई को मिल सके

0 426

रायसेन।रक्षा बंधन के त्यौहार पर जब बहन भाई की कलाई में राखी बांधने स्वयं नही आ सकती है तब बहन डाक विभाग के माध्यम से अपनी राखी इस आस और विश्वास से भेजती है कि यह राखी रक्षा बंधन के दिन उसके घर पहुंचेगी और समय पर भाई की कलाई पर बंध जाएगी और इसी आस को पूरा करने में लगे भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी डाकिया पूरी तन्मयता से आज रविवार अवकाश के दिन भी घर घर जाकर डाक बाट रहे है ।

भारतीय डाक विभाग के विशेष आदेशानुसार आज रविवार अवकाश के दिन भी पोस्टमैनो की डाक वितरण के लिए स्पेशल ड्यूटी लगाई गई हैं और कल रक्षा बंधन के दिन भी डाक घर खुले रहेगें अधीक्षक डाकघर विदिशा संभाग श्री एस एस सिकरवार ने बताया कि डाकघर का मुख्य कार्य देश की जनता की सेवा उनके जरूरी पत्रों पार्सलो आदि को एक दूसरे तक समय पर पहुंचाना है और रक्षाबंधन पर भारी संख्या में बहने अपने भाईयो को राखी मिठाई और उपहार भेजती है जिसे समय पर गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रविवार अवकाश के दिन भी डाक वितरण किया जा रहा है पोस्ट मास्टर रायसेन श्री जी एस रजक ने बताया की कल रक्षा बंधन के दिन भी डाक घर खुले रहेगें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811