Let’s travel together.

नौनिहालों की शिक्षा और सुरक्षा को ताक पर रखने वालो को बी ई ओ ने लगाई फटकार

0 49

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बीते रोज शासकीय हाई स्कूल गढ़ीसेमरा से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते सातवीं कक्षा के छात्र को करेंट लगने का मामला सामने आया गनीमत रही कि परिजन छात्र को समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकस्वाहा ले आए जहां तकरीबन एक घण्टे के उपचार के बाद छात्र खतरे से बाहर हो गया।

घटना समाचार पत्रों के माध्यम से जब सामने आई तो प्रशासन हरकत में आया बुधवार की सुबह विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया जहां पाया कि सोलर पैनल के बायर और बैटरी बच्चों की पहुंच में पाए गए जिसको लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई साथ ही लैब को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए साथ ही विद्यालय में साफ सफाई,मध्यान भोजन और छात्रों के शिक्षा के स्तर को जाना जो संतोष जनक नहीं पाया गया जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने खासी नाराजगी व्यक्त की वहीं स्कूल के प्राचार्य द्वारका प्रसाद सिसोदिया से स्वैच्छिक अवकाश को लेकर जवाब मांगा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811