Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 14 अगस्त 2024

0 95

मेष राशि –भाग्य आपकी मदद करेगा।   काम अच्छी तरह होंगे। यदि आप किसी क्षेत्र में कुछ करते हैं, तो आपको पूरा सम्मान और मान मिलेगा।  व्यवसाय में होगी तरक्की, साथ ही धन लाभ होने की संभावना भी बढ़ेगी।  आवश्यकताओं को भी पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

वृष राशि – मेहनत से अलग पहचान बनाएंगे । आप एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने के योग्य होंगे।  नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। धार्मिक या किसी शुभ कार्य पर खर्च भी हो सकते हैं।  परिवार में प्रशासनिक पद मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि – व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। अपने कामों को पूरा करेंगे।  धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त होंगे।  परिवार में खुशी रहेगी। कोई शुभ काम पूरा हो सकता है।  अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने काम पर विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के अलावा कुछ अन्य लाभ भी मिलने की संभावना है।

कर्क राशि- योजनाओं पर काम करेंगे जो आपके व्यवसाय को बढ़ा देंगे।  आय बढ़ जाएगी। इस समय किसी भी बड़े निवेश से बचना चाहिए।  दाम्पत्य जीवन में चल रही विवाद की स्थिति ख़त्म होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हे तो नौकरी मिलने के योग है।  धन लाभ होगा।

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत और मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं, कोशिश करें।  शिक्षा का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बड़े पैमाने पर लाभ होगा।परिवहन का व्यापार करने वाले लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा।

कन्या राशि – व्यवसाय में नई दिशा मिलेगी। कोई नई डील करने से पहले पूरी तरह से विचार कर लें।  सरकारी काम करते हैं तो सरकारी घर मिल सकता है। अचानक पैसे मिलने की संभावना होगी।  सेहत अच्छी रहेगी.  दाम्पत्य जीवन सुंदर होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले के सफल होने के योग हैं।

तुला राशि – कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। नौकरी की तलाश करे रहे लोगो को  अच्छी खबर मिलेगी। अपनी तैयारी पर ध्यान दें।  आय बढ़ेगी , साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।  परिवार में प्रेम रहेगा। व्यापारियों को अपनी बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलेगा।  मेहनत करना पड़ेगा। परीक्षा की तैयारी करने से अच्छा परिणाम मिलने की संभावना अधिक है।

वृश्चिक राशि – बिजनेस में सफल होंगे। आपको संतान से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे।  पढ़ाई में दिलचस्पी मिलेगी। नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह सही समय है। मन कुछ सोचता रहेगा।

धनु राशि – अच्छी खबर मिलेगी, यह भी आपके व्यवसाय से संबंधित हो सकता है।  मेहनत सफल होगी। आप नौकरी क्षेत्र में अधिक प्रभावी होंगे।  अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बजट गिर सकता है।  किसी पारिवारिक बैठक में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आप संतान के करियर के बारे में सतर्क रहेंगे।

मकर राशि – वैवाहिक जीवन में खुशी मिलेगी। ऑफिस में  दिन अच्छा होगा।  धन लाभ के योग बने हुये हैं।  किसी संपत्ति में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।  स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह से सब ठीक भी हो जाएगा।

कुंभ राशि – कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हे। लेकिन आप समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे।  परिवार के साथ  समय बिताएंगे। परिवार सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक हालात अच्छे रहेंगे।  स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियाँ आएँगी।

मीन राशि – नौकरी में उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है।  मेहनत की सराहना होगी। पदोन्नति भी बनी हुई है।  व्यापार में कोई यात्रा होगी, इससे बहुत लाभ मिलेगा।  जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। विवाह समारोह में भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811