Let’s travel together.

महिला समूह की सदस्यों ने हाथ में थामा तिरंगा, रैली निकाल कर लगाए भारत मां की जय के नारे

0 71

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं ने मंगलवार को हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय के नारे लगाए। तिरंगा अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कैम्पेन के दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीवीका समूह की महिलाओं का जिला ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम 26 नंबर कोठी फतेहपुर रोड शिवपुरी पर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई और उन्होंने यहां पर तिरंगा हाथ में लेकर भारत मां की जय के नारे लगाए। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें चेयर रेस खेल खेला गया इस प्रतियोगिता में भाव खेड़ी समूह की सदस्य मिथिलेश जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति गीतों के साथ रैली आयोजित की गई शिवपुरी विकासखंड कार्यालय से रैली निकाली जिसमें ब्लॉक मैनेजर देवेंद्र शर्मा, एबीएम समर्थ भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, इसरारउद्दीन सहित ग्रामीण आजीविका समूह कार्यालय के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811