Let’s travel together.

उत्साह पूर्वक मनाया गया तुलसी जन्मोत्सव

0 144

आपसी प्रेम सद्भाव का वातावरण निर्मित होने के लिए मानस ग्रंथ का पठन-पाठन परम आवश्यक -मानस आचार्य

उदयपुरा रायसेन । श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वधान में आयोजित तुलसी जन्म महोत्सव का गरिमा पूर्ण कार्यक्रम नगर के श्री राम जानकी बड़ा मंदिर पर कोठारी श्री श्याम शरण जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें संत तुलसीदास के पूजन के साथ उनके द्वारा रचित श्री रामचरितमानस ग्रंथ पर साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विद्वानों एवं साहित्यकारों के साथ समाजसेवियों ने भाग लिया।

मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि तुलसी मानस ग्रंथ के पठन पाठन से समाज में सुंदर वातावरण निर्मित किया जा सकता है, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहां की रामचरितमानस ग्रंथ मैं वर्णित संस्कारों से जन जीवन में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जा सकता है, कार्यक्रम में रामनरेश शास्त्री, नर्मदा प्रसाद रामायणी, गोविंद शास्त्री, कोमल प्रसाद शास्त्री, अमरनाथ छोटे महाराज, लाल सिंह पटेल, ने भी अपने भाव प्रकट किये, श्री रामचरितमानस विद्यापीठ की ओर से वर्ष 2024 के तुलसी मानस सम्मान, मानस प्रवक्ता महंत नयन कमल दास, भागवत प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, मानस चिंतक रमेश श्रीवास्तव, यशवंत सिंह दादू भैया, साहित्यकार कवि बीपी कोष्टी, तुलसीराम सोनी ,को प्रदान किया गया, सुदामा सरस्वती संगीत विद्यालय के छात्रों द्वारा सुंदर तुलसी भजनों की प्रस्तुति दी गई, नगर के प्रसिद्ध यूरोसर्जन डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ने मानस यात्रा के पांचवी वर्षगांठ को नगर में मनाए जाने की घोषणा की, कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता चतरनारायण रघुवंशी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी शिवनारायण मालानी, जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राम सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर मेहरा, मोहन सिंह रघुवंशी पचामा, बृज गोपाल लोया, डॉ विजय मालानी, पूर्व कृषि अधिकारी के के धाकड़, वीरेंद्र चौधरी, भगवान सिंह रघु, केशव मीणा, राकेश खैरटिया, मनीष रघुवंशी, गोपाल वर्मा, चंद्र हंस शर्मा, अमर सिंह लोधी, सुरेंद्र परमार, देवेंद्र नोरिया फूल सिंह धाकड़, सहित आसपास ग्रामों से पधारे हुए मानस प्रेमी श्रोतागणों ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सत्संग श्रवण किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811