Let’s travel together.

श्री सिद्ध शिवालय धाम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह की अगुवाई में कावड़ियों का भव्य स्वागत

0 76

शिवालय धाम में होगा अद्वितीय जलाभिषेक

रायसेन। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह 12 अगस्त दिन सोमवार को श्री सिद्ध शिवालय धाम कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत करेंगे। यह आयोजन सुबह 8 बजे दशहरा मैदान सियावास, बेगमगंज में आरंभ होगा, जहां वे मां नर्मदा तट बौरास घाट से पैदल आ रहे कावड़ियों की भव्य अगवानी करेंगे। कावड़ियों का स्वागत करने के बाद, श्री सिंह श्रद्धालुओं के साथ श्री सिद्ध शिवालय धाम पहुंचेंगे, जहां वे शिव भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक करेंगे।
श्री सिद्ध शिवालय समिति ने इस पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य कावड़ यात्रा और जलाभिषेक में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस भव्य आयोजन में अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की सफलता में योगदान दें और अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करें। इस अवसर पर शिवालय धाम की पवित्रता और भक्तिभाव से ओत-प्रोत माहौल में भाग लेकर जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811