शासन की योजनाओं में अब हर गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क सोनोग्राफी
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर संपूर्णता अभियान कैंप का आयोजन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा मे किया गया जिसमे 26 गर्वबती महिलाओ का एएनसी चेकअप किया गया चेकअप के बाद इन सभी महिलाओ को अल्ट्रा सोनोग्राफी के लिए बड़ा मलहरा हॉस्पिटल रिफर किया गया सभी महिलाओ को आज दिनांक से प्राइवेट संस्था पर सोनोग्राफी कराने पर 500 रूपए की राशि का भुगतान राज्य स्तर से किया जाने का प्रावधान किया गया है। बीएमओ सत्यम असाटी के द्वारा आकांछी ब्लॉक बक्सवाहा मे सम्पूर्णता अभियान अंतर्गत सभी गर्वबती महिलाओ को प्रथम तिमाही मे ही जाँच कराने का एवं सभी व्यक्तिओ को सुगर एवं बीपी की जाँच कराने का संदेश दिया गया
कैंप मे उपस्थित बीएमओ सत्यम असाटी , डाक्टर आयुषी, डाक्टर रविराज , बीपीएम रविंद्र सिंह, स्टोर प्रभारी लाखन सिंह, दीपक बाल्मीक, आर जी मिश्रा , शिवी राजपूत, नीलम गुप्ता, रामेश्वर सावले उपस्थित रहे