मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मौसम में उतार-चढ़ाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही। अस्पताल में पहुंचे मरीजों में अधिकांश का शरीर बुखार से तप रहा है, तो सांस भी परेशान कर रही है। सर्दी खांसी के मरीज अस्पताल में ज्यादा पहुंच रहे। बच्चे बुजुर्ग सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
मौसम में पिछले दो दिन से लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में उमस और गर्मी है और रात को बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मौसम के इस उतार चढ़ाव से वायरल बुखार और सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।
दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दीवानगंज के सरकारी अस्पताल में 50 से लेकर 80 मरीज़ रोज इलाज करने के लिए आ रहे हैं। क्षेत्र में मौसम काफी बदल चुका है। कभी उमस परेशान कर रही है तो कभी तेज धूप। बारिश का दौर भी बना हुआ है। किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिसका असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। दीवानगंज अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लग जाती है। जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहती है।
इनका कहना हे –
इस समय मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। जिस कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सेहत प्रभावित होने पर चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें।
एके माथुर दीवानगंज मेडिकल ऑफिसर