Let’s travel together.

अंततः चाकूबाज लुटेरों के गिलेवान तक पहुंचे कानून के लंबे हाथ

0 176

-अपचारी बालक सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

-दैनिक समाचार पत्र की प्रेस में काम करने वालो से की थी लूटपाट चाकूबाजी

सुरेंद्र जैन धरसीवा

कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं आज नहीं तो कल अपराधियों के गिलेवान तक पहुंच ही जाते हैं अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों कानून की नजर से बच नहीं सकते उरला में भी कानून के लंबे हाथ अंततः लूटपाट चाकूबाजी करने वालों के गिलेवान तक पहुंच ही गए एक दैनिक समाचार पत्र की छपाई प्रेस में काम करने वाले दो मजदूरों से लूटपाट चाकूबाजी करने वाले अपचारी बालक सहित दो लुटेरों को पुलिस ने अंततः गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल लूटा गया मोबाइल और चाकू बरामद किया है एक आरोपी अभी फरार है।

दैनिक समाचार पत्र की प्रेस में काम करने वालो से की थी लूटपाट चाकूबाजी

,ये था पूरा मामला
उरला स्थित दैनिक विश्व परिवार समाचार पत्र के अखबार छपाई की प्रेस में काम करने वाले प्रार्थी राजू सिंह एंव कमलेश सिंह बीते दिनों रात्रि 09.30 बजे राशन लेकर वापस प्रेस जा रहे थे तभी रास्ते में पल्सर मोटर सायकल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर मॉ बहन की उन पर चाकू से वार किया जिससे कमलेश सिंह के पैर व जाँघ में चोट आया चाकू से हमला कर लुटेरे मोबाइल लूटकर भाग गए लुटेरों के हमले से घायल को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया इस मामले में घायल युवक के साथी राजू सिंह ने उरला थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अप.क्र.184/24 धारा 341, 294, 506बी, 323, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया विवेचना के दौरान मोबाइल लूट करना पाये जाने से लूट की धारा और जोड़ी गई।


एस एस पी ने लिया गंभीरता से
चूंकि मामला दैनिक समाचार पत्र के अखबार छपाई की प्रेस में काम करने वालो से जुड़ा था इसलिए एस एस पी रायपुर संतोष सिंह ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए निर्देशित किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरला बीएल चन्द्राकर व थाना की टीम द्वारा प्रकरण के प्रार्थी एवं आहत से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल व सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से आरोपियों के हुलिये व उनके द्वारा उपयोग किये गये दोपहिया वाहनों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये


रवि पांडे चला रहा था लूट का मोबाइल
पुलिस ने प्रार्थी कमलेश सिंह के लूटे गए मोबाईल का आई.एम.ई आई नम्बर लेकर कॉल डिटेल निकलवाया तकनीकी विश्लेषण करने पर उक्त मेाबाईल को रवि पाण्डेय नामक व्यक्ति द्वारा चलाना पाया गया पुलिस ने रवि पांडे से बुलाकर पूछताछ की उसने बताया कि उक्त मोबाईल उसे एक आटो के सवारी द्वारा आटो के किराये के बदले में दिया गया था बाद में उसने अपना किराया लेकर मोबाइल उसी को वापस कर दिया उक्त व्यक्ति का नाम धनेश साहू होना बताया जिसका घर दिखाने पर धनेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धनेश ने अपना जुर्म कबूल किया उसने अपने पल्सर मोटर सायकल क्र सीजी 04 पी एम 4703 में अपने अन्य साथी अपचारी बालक एवं रविन्द्र राव के साथ मोबाइल लूट व चाकू से मारपीट करने का अपराध स्वीकार किया लूटे हुए मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व चाकू को पुलिस ने जप्त किया ओर आरोपी धनेश साहू पिता लोकू राम साहू उम्र 20 साल साकिन रामेश्वर नगर भनुपरी थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.) अपचारी बालक एवं एक आरोपी ओ रविन्द्र राव पिता ओ. रमन्ना राव उम्र 21 वर्ष निवासी भनपुरी, थाना खमतराई को मामले आरोपी पाया तीसरा आरोपी में घटना के बाद से एक अन्य मामले में केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपियों की पतासाजी में थाना उरला में पदस्थ सउनि. गिरधर गोपाल द्विवेदी, आरक्षक नरेश प्रधान व आरक्षक सत्येन्द्र प्रधान की महती भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811