Let’s travel together.

सीधी में युवक की पीटकर हत्या, आरोपितों को गिरफ्तार कर घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे परिवार के लोग

0 38

 

सीधी। एमपी में सीधी की मड़वास में कुछ लोगों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। स्‍वजन आरोपितों को नामजद करने के साथ ही इनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हिनौता छादा में शव रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं तब तक शव नहीं उठाने देंगे। आरोपितों को फांसी की सजा मिलना चाहिए।

मोहल्ले में ही आरोपित रहते हैं
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद लोग मांग कर रहे हैं कि कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्‍कार करेंगे। इधर, पुलिस तीन लोगों को दबोच कर पूछताछ करने में जुटी है। मोहल्ले में ही आरोपित रहते हैं। आपस में उनके घर की दूरी पांच सौ मीटर है।

धान लगाने के लिए मजदूर ढूंढ़ रहे थे
मंगलवार की शाम नारायण पुत्र भास्कर द्विवेदी 44 वर्ष निवासी हिनौता घर से कुछ दूर कुशवाहा के घर जाकर धान लगाने के लिए मजदूर ढूंढने की कर रहे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में लाठी डंडा लेकर आरोपित पहुंच गए। और उसे घर के बाहर बुलाने लगे।

मांगें पूरी नहीं तब तक शव नहीं उठाने देंगे
हिनौता छादा में बुधवार सुबह से ही स्वजन शव लेकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रदर्शन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही। बोल रहे-हमें न्याय चाहिए
प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं तब तक शव नहीं उठाने देंगे युवक के स्‍वजन बोले-मेरे घर की जान गई है आरोपितों को फांसी की सजा मिलना चाहिए।लोगों की भीड़ जुटती देखकर तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मना करने पर बाहर खींच लिया
कुशवाहा के मना करने पर जब युवक घर से नहीं निकला तो एक आरोपित घर के अंदर घुसकर मारपीट करने लगा। उसे बाहर खींच लिया। सभी ने मिलकर मारपीट करने लगे जान बचाकर घर की ओर भागने लगा बीच रास्ते में करीब 20 लोग लाठी डंडे लेकर खड़े हो गए। तब तक मारा जब तक मौत नहीं हो गई। इस दौरान बीच बचाव में कुशवाहा के साथ भी मारपीट हुई।

भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर
बताया गया है कि घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी रोशनी ठाकुर, थाना प्रभारी दीपक बघेला,चौकी प्रभारी केदार परौहा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811