Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 31 जुलाई 2024

0 121

मेष राशि- धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। जीवनसाथी के किसी  काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।  मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

वृष राशि-  परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।  निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि दिया धन उधार दिया हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है।पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

 मिथुन राशि- परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे।  बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे।  उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

कर्क राशि- कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि  जरूरी जिमेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य  भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इस राशि के विवाहितों का भविष्य उज्जवल रहेगा।  कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए।

 सिंह राशि- जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो  उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी  सफलता मिलती दिख रही है। घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा . मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है।

कन्या राशि- पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।   सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे  भी मदद की जरूरत पड़ सकती है।  छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।  कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं।  अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

तुला राशि- रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक या छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें, तो अच्छा होगा।

 वृश्चिक राशि-  घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को आज पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।    परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी।  व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह  कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।

धनु राशि- आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे।  आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से  बचना चाहिए।  वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए  गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

मकर राशि- वाहन चलते वक्त थोड़ी सी सावधानी रखें।  व्यवसाय में धन की प्राप्ति  का दिन है।  उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद   प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। कार्य स्थल पर  कार्य की प्रशंसा कर सकते है। सेवा का प्रतिफल मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।

कुंभ  राशि –जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने  की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंता को लोगों को नहीं दिखाना है,  नहीं तो  शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

 मीन राशि- भविष्य के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811