Let’s travel together.

वचनों में उग्रता आ गई तो आग लगेगी, यह ध्यान रखना-आचार्य श्री समय सागर

0 92

खजुराहो। तीर्थंकर दीक्षित होने के बाद मात्र केवल्यज्ञान को छोड़कर ऋद्धियों के धारी होते हैं और हमारे पास थोडा सा ज्ञान हुआ नहीं और ज्ञान ऊछल कूंद मचाने लगता है। वचनों में उग्रता आ गई तो आग लगेगी ये ध्यान रखना यह बात आचार्य श्री समय सागर महाराज ने आचार्य पद ग्रहण करने के बाद पहले वर्षायोग चातुर्मास के कलश स्थापना समारोह में श्री स्वर्णोदय जैन तीर्थक्षेत्र खजुराहो में कही। उन्होंने कहा कि सत्य उद्घाटित होता है तो क्रोध के त्याग के साथ होता है। उग्र प्रकृति का व्यक्ति कभी भी सत्य उद्घाटित नहीं कर सकता और करता है तो दुनिया उस पर विश्वास नहीं करेगी।
आचार्य श्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मनुव्य आपके पास आता है तो ऐसे वचन बोलो
यही भाषा समिति है जोर से बोलें, तो यह मत समझो सत्य का उद्घाटन इसी प्रकार होता है उग्रता आती क्यों है पर वस्तु के प्रति जब अधिकार जमाने का भाव भीतर रहता है तब चिन्गारी उठती है तब सत्य समाप्त हो जाता है और असत्य बाहर आ जाता है। गुरुदेव कहते थे आगम के अनुरूप सत्य बोलो नहीं तो मौन रहो।
समय का कभी आदान प्रदान नहीं होता है इस बात को ध्यान रखना ज्ञान के क्षेत्र में कॉलेज स्कूल पढ़ाई करता है। इस अध्ययन से परमार्थ का बोध नहीं होता है गुरु के माध्यम से आगम को सुनने मिला उसे आत्मसात करने का अवसर मिला था। मंच पर बैठकर माइक पर प्रचारित करना है आत्म आत्मसाधना के बिना व्यक्ति कभी भी उद्धार नहीं कर सकता है।
आचार्य श्री को स्मरण करते हुए कहा कि चातुर्मास। स्थापना चतुर्दशी को की थी आज आप लोगों के बीच में कलश स्थापना का समय आया है। पूरे भारतवर्ष से लोग यहां पर आए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी     |     साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित     |     भोपाल से रायसेन तक गूंजा जन्मोत्सव का उल्लास     |     गिदगढ़ में 3 महीने से जला ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी नल-जल योजना; पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण     |     प्रसूता की मौत से दुखी शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से जताई नाराजगी     |     कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811