मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में कन्वर्जन डै का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों को पॉलिथीन (प्लास्टिक) से पर्यावरण को होने वाले दुप्रभाव व मवेशियों को होने वाले नुकसान के बारे में बारे में जानकारी दी गई एवं सभी बच्चों को एक एक बाटल दी जिसमें घर में उपयोग में की जाने वाली पॉलिथीन को घर के बाहर न फेंक कर बच्चे पोलेथिन को प्लास्टिक की बोतल में भरेंगे और भरने के बाद स्कूल में जमा करेंगे।

जिसको बाद में पौधों की बाउंड्री बनाने में उपयोग किया जाएगा सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई और विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में विद्यालय प्रधान अध्यापिका गायत्री मैडम, संजय जैन समस्त स्टाफ व दीवानगंज से श्रीकांत भार्गव, ओमप्रकाश रायकवार, ब्रजेश चिडार मौजूद थे।