Let’s travel together.

संघर्ष ही जीवन है- कमलेश शास्त्री

0 128

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

गंभीरिया मोहल्ला में चल रहे रुद्राभिषेक में द्वितीय दिवस में पं.कमलेश कृष्ण शास्त्री ने कहा – मधुमक्खी कठिन संघर्ष का जीवन्त पर्याय है। वह छोटी सी काया अपने जीवनपर्यन्त संघर्ष को स्वीकार करती है। अनुशासित

तरीके से संघर्ष कर जीवन जीने की कला हमें मधुमक्खी से सीखनी चाहिए। वह दिनभर कठिन यात्राएँ कर मधु इकठ्ठा करती है। उसका संघर्ष दिन खुलते ही प्रारम्भ हो जाता है। हमें भी अपने जीवन में मधुमक्खी से सीख लेनी चाहिए। प्रबल चुनौतियाँ भी परास्त की जा सकती हैं।
हमें जीवन में कठिन संघर्ष का स्वागत करना चाहिए। जब चुनौतियाँ आती हैं, उसके बाद से ही संघर्ष प्रारम्भ होता है। हम अपने जीवन को कठिन संघर्षों के साथ ही स्वर्ण सदृश बना सकते हैं। कठिन संघर्ष हमारे व्यक्तित्व में सोने सा निखार व चमक पैदा कर देता है। संघर्ष से ही हम वह बन पाते हैं जो हमारी नियति ने हमारे लिए तय किया होता है। जीवन में सर्वदा सफलता नहीं मिलती, लेकिन असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। हमें अपनी क्षमताओं को पहचानकर नए सिरे से प्रयास करना चाहिए। जीवन में हम सब कुछ नहीं हैं। हममें बहुत कुछ छिपा हुआ है, जिसे हमें ढूँढ़ना है। हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और उन्हें विकसित करना चाहिए। संघर्ष ही जीवन है, जीवन ही संघर्ष है। संघर्ष-हीन जीवन मृत्यु का पर्याय है। संघर्ष वह अज्ञात शक्ति है, जो व्यक्ति को निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसलिए संघर्ष के अभाव में जीवन का उपयुक्त आनन्द नहीं उठाया जा सकता। संघर्ष से हमें ज्ञान और अनुभव प्राप्त होता है।

संघर्ष से हम सशक्त बनते हैं। जो लोग संघर्ष करते हैं, वे ही जीवन में सफल होते हैं। जीवन में संघर्ष है – प्रकृति के साथ, स्वयं के साथ, परिस्थितियों के साथ। तरह-तरह के संघर्षों का सामना आए दिन हम सबको करना पड़ता है और इनसे जूझना होता है। जो इन संघर्षों का सामना करने से कतराते हैं, घबराते हैं, वे जीवन से भी हार जाते हैं, और जीवन भी उनका साथ नहीं देता। अतः हर सफल व समृद्ध व्यक्ति के जीवन में एक संघर्ष की गाथा अवश्य होगी
श्रावण मास के अवसर पर न्यू सिटी कालोनी गम्भीरिया में
नारायण प्रसाद शर्मा, शरद शर्मा, संजीव शर्मा के निवास पर 22 जुलाई से 24 जुलाई तक शिवार्चन एवं 21 हजार रूद्री निर्माण किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811