Let’s travel together.

किसान की करंट से मौत के मामले में लाइनमैन, हेल्पर और ठेकेदार पर किया प्रकरण दर्ज

0 211

 

रायसेन।  जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया कला में 18 जुलाई को दो किसानों को बिजली के करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई वही दूसरे का इलाज उपरांत छूटी हो गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मृतक के पुत्र, दोनो भाईयो, साक्षियो के कथन लेकर जांच की गई।

जांच पर पाया कि खेत में बनी टपरिया में चिंकी बोरास परियोजना के मजदूरों को रहने के लिए लाइट व पानी के लिए ठेकेदार ने 25 हजार रुपए अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए लाइनमैन हेमराज चौधरी और हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी को 5 जुलाई को दिए थे। उसी दिन लाइनमैन हेमराज चौधरी की उपस्थिति में हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी ने खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर थ्री फेज की लाइन चालू कर दी। किसी भी बल्ली और खंभे का सहारा नही लेकर ऊंचाई से नही जोड़ा, डोरी को खेत में ही फैला दिया जिससे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 38 जेडसी 6149 का चालक रामबक्श अहिरवार अपने भाई विजय अहिरवार को बैठाकर खेत में धान मचाने जा रहा था। जिससे लोहे के व्हील केव में डोरी फंस गई और करंट फेल गया, घटना में ट्रेक्टर चालक रामबक्श अहिरवार, विजय अहिरवार को करंट लग गया, इलाज के दौरान रामबक्श अहिरवार की मौत हो गई।


इस मामले में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि संपूर्ण जांच के दौरान घटना में तीनों लाइनमैन हेमराज चौधरी, हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी, चिंकी बोरास परियोजना का ठेकेदार भरत रेड्डी निवासी नेलुर आंध्र प्रदेश के द्वारा गंभीर लापरवाही व उपेक्षा बरती गई, जिसके कारण घटना कारित हुई मामले में प्रथम दृष्टया धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811