Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फसलों को सूखे से बचाने के लिए किसान वैकल्पिक साधनों से कर रहे सिंचाई

0 100

समय पर पानी नही गिरा तो हो सकती हे धान की फ़सल चौपट

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पिछले कई दिनों से क्षेत्र का किसान झमाझम बारिश का इंतजार करते करते बेहाल हो गया है। क्षेत्र में कुछ दिनों से झमाझम बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। इस समय क्षेत्र में उमस और गर्मी पड़ रही है। रात में धान के गड़े भरते हैं सुबह खाली हो जाते हैं। फसलों को सूखे से बचाने के लिए किसान वैकल्पिक साधनों से सिंचाई कर फसलों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि रोपाई के समय मानसून की सकारात्मक स्थिति देख काफी खुश थे। खुशी-खुशी खेतों में धान की रोपाई भी की थी। रोपाई के समय हुई बारिश ने सोने पर सुहागा का कार्य किया। लेकिन जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बारिश नही होने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद टूट रही है। अगर एक या दो दिन में बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पर असर पड़ना प्रारंभ हो जाएगा। क्षेत्र के किसानों ने कि पिछले कई सालों से अच्छा उत्पादन और उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पाने के कारण कर्ज बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्र में कई किसानों के गड़े पानी से अभी तक नहीं भराए हैं। पानी से गड़े भर जाते तो किसान धान रोपना प्रारंभ कर देते। कई किसानों ने धान तो रोप दी मगर पानी नहीं गिरने के कारण पीली पड़ने लगी है।
निवास मीना, आकाश साहू, सुरेश साहू, दिनेश साहू ने कहा कि अब तो सब भगवान भरोसे ही है। अच्छी बारिश की उम्मीद में धान की रोपाई की थी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने पर रोपाई ट्यूबवेल से पानी दे रहे थे। लेकिन बारिश न होने के चलते प्रतिदिन पानी देने के बाद भी फसल पीली पड़ गई है। अगर एक सप्ताह में अच्छी बारिश नहीं होती है तो किसानों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811