-शिकार की आशंका के चलते मामले की जांच अब एसटीएफ को सोपी
-डॉक्टर्स की टीम ने किया बाघ के शव का पोस्टमार्टम
रायसेन।औबेदुल्लागंज में एक बार फिर टाइगर की संदिग्ध हालात में मौत हुई हे। राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज वन मंडल के चिकलोद रेंज की आशापुरी बीट में वन में बाघ की मौत हुई हे।बाघ का शव12 दिन पुराना बताया जा रहा हे।

कल शाम सीसीएफ, डीएफओ सहित 150 वनकर्मी मौके पर मौजूदगी में बाघ के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम ने किया।बाघ के शव का वन अमला दो दिन से सर्चिंग कर रहा था ।बाघ के शिकार की खबरों को लेकर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद STF को जाँच सोपी हे। अव टाइगर की मौत की जांच STF करेगी। इस पूरे मामले में वन अमले की लापरवाही सामने आई हे।जंगल में 12 दिनों तक टाइगर का शव पढ़ा रहा यह वहां पड़ा रहा और वन अमले को इसकी भनक तक नही लगी।

उल्लेखनीय हे कि ओबेदुल्लागंज वन मंडल रातापानी अभ्यरण क्षेत्र में आता हे। ओबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में एक साल में पांच बाघों की मौत हो चुकी हे। 22 जून 2023, 17 अक्टूबर 2023, 16 दिसंबर 2023, 10 मार्च 2024 और 14 जुलाई 2024 को मिलाकर एक साल में पाँच मौते हो गई हे।
आपको बता दे कि हाल ही में रातापानी अभ्यरण को टाइगर रिजर्व क्षेत्र बनाने पर मध्यप्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी हे। वही केंद्र सरकार भी इससे सहमत हो गई हे।